
लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि
देशभर में आज भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। पूरे देश में अपने 'जय जवान, जय किसान' के नारे से एक अलग जोश उत्पन्न करने वाले शास्त्री जी का निधन 11 जनवरी, 1966 को हुआ था। वह देश के एक ऐसे प्रभावी और लोकप्रिय प्रधानमंत्री थे, जिनके आह्वान पर पूरा देश एकजुट हो गया था। उनके कहने के सभी लोगों ने एक वक्त का खाना छोड़ दिया था। 2 अक्टूबर, 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में जन्मे लाल बहादुर शास्त्री जी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की मृत्यु के बाद बतौर प्रधानमंत्री पदभार संभाला था। इससे पहले वह रेल मंत्री, परिवहन मंत्री और संचार मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनके कुशल नेतृत्व में ही भारत में 1965 की जंग में पड़ोसी देश पाकिस्तान को मात दी थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश को समर्पित कर दिया था।
Partiction Fee:-Rs.nil
Partiction Rules:-
Activity Incharge:-Monika
guest of honour :-
judges :-
Partiction Classess :-