
NATIONAL SPORTS DAY
भारत में खेल दिवस का बहुत महत्व है। यह एक पर्व है जो की हर साल 29 अगस्त को मनाया जाता है। इस पर्व को मनाने के पीछे एक मुख्या कारण है। इस पर्व की मदद से पूरे भारत में पढ़ाई के साथ साथ खेल शिक्षा के महत्व के बारे में बच्चो को जागरूक किया जाता है। ये शब्द एचपीएस सीनियर सैकण्डरी स्कूल की शिक्षा निदेशिका सुजाता सचदेवा ने विद्यालय परिसर में मनाए गए राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कहे।
उन्होंने कहा इस पर्व को 29 अगस्त को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन भारत के महान और माननीय हॉकी के खलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस होता है। उन्होंने अपने खेल से भारत का नाम बहुत ऊँचा किया था। यही मुख्य कारण है की इसी दिन राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।
इस अवसर पर खल शिक्षक अमनदीप सिंह भाटी ने कहा कि सभी समझते हैं कि, खेल और स्पोर्ट्स का अर्थ केवल शारीरिक और मानसिक तंदरुस्ती है। यद्यपि, इसके बहुत से छिपे हुए लाभ भी है। स्पोर्ट्स (खेल) और अच्छी शिक्षा दोनों ही एक साथ एक बच्चे के जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक हैं। दोनों को ही स्कूल और कॉलेजों में बच्चों को आगे बढ़ाने और विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए समान प्राथमिकता देनी चाहिए।
प्रिंसीपल एवं निदेशक आचार्य रमेश सचदेवा ने कहा कि खेल का अर्थ न केवल शारीरिक व्यायाम है हालांकि, इसका अर्थ विद्यार्थियों की पढ़ाई की ओर एकाग्रता स्तर को बढ़ावा देना है। खेलों के बारे में आमतौर पर, कहा जाता है कि, “एक स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन रहता है”, जिसका अर्थ है कि, जीवन में आगे बढ़ने और जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए तंदरुस्त शरीर में एक स्वस्थ मन होना चाहिए।
शरीर का स्वास्थ्य पूरे जीवनभर स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक है। लक्ष्य पर पूरी तरह से ध्यान केन्द्रित करने के लिए मानसिक और बौद्धिक स्वास्थ्य भी बहुत आवश्यक है। खेल खेलना विद्यार्थी में आत्मविश्वास लाता है और अनुशासन सिखाता है, जो हमारे साथ पूरे जीवनभर रहता है। पढ़ाई और अन्य किसी में भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए खेलों का बचपन से ही अभ्यास होना चाहिए।
इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिट इंडिया प्रोग्राम का लाइव टेलिकास्ट विद्यार्थियों को दिखाया गया तथा अनेकों एथलैटिक्स इवंटेस के साथ इंटर हाऊस हॉकी के फ्रैंडली मैचों का भी आयोजन किया गया। जिसे प्रेरणा हाऊस ने श्रद्धा हाऊस को दो गोल से हराया। इस अवसर पर शतरंज व लूडो के खेल भी खिलाए गए। एथ्लैटिक्स में 50 मीअर दौड़ में दीवेन ने गोल्ड, अर्शपींदर कौर ने सिल्वर तथा नमनदीप से कांस्य पदक प्राप्त किया।
सभी को फिट इंडिया मूवमैंट के लिए फिट रहने की शपथ दिलाई गई