
FAMILY LITERACY DAY 2023
परिवार साक्षरता दिवस का उद्देश्य परिवार के लोगों में पढ़ाई के प्रति जागरूकता फैलाना है।अक्सर माता-पिता या परिवार के अन्य सदस्य आर्थिक तंगी, पारिवारिक दबाव या अन्य अनेक कारणों से पढ़ लिख नहीं पाते। इस दिन को मनाने का उद्देश्य परिवार के वयस्कों में पढ़ाई लिखाई को लेकर जागरूकता फैलाना है। इसे प्रतिवर्ष कनाडा में 27 जनवरी को मनाया जाता है। परिवार के सदस्य पढ़ाई लिखाई या विभिन्न अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेकर बच्चों में भी पढ़ाई के बारे में जागरूकता फैलाते हैं।